सस्ते में लंबी वेटिंग, महंगे में सेटिंग
रतलाम. ठंड की शुरुआत के साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर की वेटिंग का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। हाल यह है कि सिलेंडर की बुकिंग कराने पर आठ-दस दिन बाद डिलीवरी हो रही है। इससे ग्राहकों को सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
उधर सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग बढ़ गई है और ४५क् से ५क्क् रुपए में गैस सिलेंडर आसानी से मिल रहा है। भास्कर ने जब गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग को लेकर पड़ताल की तो सभी गैस एजेंसियों के हॉकरों ने गैस कनेक्शन नहीं होने के बाद भी ४५क्-५क्क् रुपए में सिलेंडर देने के लिए हामी भर दी।
इसलिए बढ़ रही है वेटिंग- ठंड के साथ गैस की खपत बढ़ना। घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग होना। घरेलू गैस का ऑटो, कार एवं अन्य वाहनों में धड़ल्ले से उपयोग होना। व्यावसायिक गैस महंगा होने से व्यवसायियों द्वारा घरेलू गैस का उपयोग करना। शादियों का सीजन शुरू होना।
..और बढ़ सकती है वेटिंग- गैस एजेंसियों के मुताबिक ठंड में गैस की खपत बढ़ जाती है। कंपनियों द्वारा गैस सिलेंडरों का लोड कम कर दिया जाता है। इससे सिलेंडर की वेटिंग बढ़ जाती है।
नियमों का पालन नहीं- नियम के मुताबिक सिलेंडर की बुकिंग फोन पर होना चाहिए लेकिन ज्यादातर एजेंसियां इसका पालन नहीं कर रही हैं। फोन एवं एसएमएस से बुकिंग नहीं हो रही है।










