Wednesday, Nov 18th, 2009, 7:43 am [IST]  

danik bhaskarअतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों पर हमला

भास्कर न्यूज

रोहिड़ा. अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंचे ग्राम पंचायत के उपसरपंच, भूनिरीक्षक, पटवारी व अन्य पर प्राणघातक हमला कर अतिक्रमियों ने खुद ही बाड़ में आग लगा दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात को लेकर बुधवार को रोहिड़ा बंद का आह्वान किया है।



उपसरपंच तृम्बकलाल दवे के अनुसार गाडलिया लोहार के अतिक्रमण को हटाने के लिए पंचायत की तरफ से भूनिरीक्षक माधूराम पुरोहित, पटवारी जेठमल सैन, सचिव जसवंतसिंह मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के लिए गए। वहां गाडलिया लोहार परिवार के लोगों ने उनका विरोध किया। उन्हें समझाने पर उन्होंने पत्थर व कुल्हाड़ियों से उन पर प्राणघातक हमला कर दिया। किसी तरह से वे वहां से दूर हटे तथा पुलिस को सूचित किया। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार जनों को गिरफ्तार किया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: