Wednesday, Nov 18th, 2009, 7:46 am [IST]  

danik bhaskarमंदसौर में 12 वर्षीय छात्र का अपहरण

भास्कर न्यूज

मंदसौर. शहर में मंगलवार सुबह स्कूल जा रहे सैफ अली (१२) पिता अजीम घोचा का फिल्मी स्टाइल में अपहरण हो गया। पाटिल कॉलोनी स्थित सुभाष हायर सेकंडरी स्कूल के पास हुई वारदात में मारुति सवार कुछ युवकों ने उसे चांटा मारकर उठाया और वाहन में डालकर फरार हो गए।



स्कूल प्रबंधन को घटना की सूचना एक प्रत्यक्षदर्शी बालक ने दी। उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू की और शहर की नाकाबंदी कराने के साथ ही प्रदेश की सीमा से बाहर जाने वाले रास्तों को चेक करना शुरू कर दिया। इसी बीच दोपहर सवा बजे बालक के पिता अजीम के पास फोन आया जिसमें अपहरणकर्ता ने बालक के उसके पास होने की सूचना देने के साथ ही एक घंटे बाद पुन: फोन करने की बात कही।



फोन करने वाले ने नाम सुधाकर बताया है। इसके बाद अजीम ने पुलिस कंट्रोल रूम जाकर अधिकारियों को अपहरण व फोन की जानकारी दी। अजीम ने पत्रकारों को बताया उसको किसी पर शक नहीं है और किसी से उसका विवाद भी नहीं है। अपहरण की सूचना उसे इसी कॉल के बाद हुई और उसने तत्काल पुलिस को जानकारी दी।




पुलिस अधीक्षक डी.पी. गुप्ता का कहना है अपहरण की पुष्टि बालक के पिता के पास आए कॉल से हो चुकी है। अपहरण करने वाला आरोपी सुधाकर है या किसी अन्य ने उसके नाम से फोन किया है, यह जांच के बाद ही खुलासा होगा। हमने अलग-अलग पार्टियां बनाकर चेकिंग शुरू कर दी है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: