Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Nov 18th, 2009, 7:56 am [IST]  

danik bhaskarवन-वे हुआ बालसमंद रोड

Bhaskar Correspondent

hissarहिसार. भारी वाहनों के आवागमन से बदहाल बालसमंद रोड को वन-वे कर दिया गया है। बुधवार से इस मार्ग पर पारिजात चौक से मलिक चौक की तरफ किसी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को मंडी व्यापारियों तथा प्रशासन के अधिकारियों की हुई एक मीटिंग में लिया गया।



एसडीएम अमरदीप जैन तथा एएसपी पंकज नैन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ट्रेफिक इंचार्ज देवा सिंह, नगर सुधार मंडल के पूर्व अध्यक्ष राहुल तायल, एमसी दयानंद शर्मा, कमेटी प्रधान एकराम शर्मा, प्रमोद मित्तल आदि उपस्थित थे।



काफी गहमा-गहमी के बाद यह फैसला लिया गया कि इस मार्ग पर नो एंट्री टाइम में बस को छोड़कर ट्रक या अन्य भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। गौरतलब है कि बालसमंद रोड की यातायात समस्या को दैनिक भास्कर प्रमुखता से उठा रहा था। आज की बैठक में हांसी की तरफ से आने वाली बसों को बाइपास से निकालने पर भी सहमति बनी।



इसके साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग को रेलवे क्रॉसिंग से मंडी गेट तक लगभग 3 सौ फुट का मार्ग कंकरीट से बनाने के आदेश दिए गए। वहीं ट्रैफिक इंचार्ज देवा सिंह को मंडी रोड पर किए गए अतिक्रमण को हटाने तथा अवैध पार्किग करने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए।



सुबह लगाया था जाम



मंडी रोड पर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने तथा इस मार्ग की मरम्मत करने जैसी मांग को लेकर यहां के दुकानदार काफी समय से संघर्षरत हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पुरानी मंडी चौक पर जाम लगा दिया।



व्यापारी जगमोहन लोहिया, किरसन गर्ग, मुकेश गोयल, सुरेश कुमार, सीताराम सिंगल, नरेंद्र गर्ग, मुनीष गोयल, सुरेश बंसल व सुनील कुमार आदि का कहना था कि पुराना पूल पर बस स्टैंड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर देने के बाद इस मार्ग पर दिनभर भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है।



जिसके कारण यहां पर अनेक दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। वहीं ऑटो रिक्शा चालकों तथा अवैध पार्किग के कारण यहां से छोटे वाहनों को भी निकलने में काफी परेशानी हो रही है। इसके चलते इस मार्ग पर बनी दुकानों का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस समस्या को लेकर वे अधिकारियों से मिल चुके हैं, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई।



जाम लगते ही इस मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतारें लग गई। व्यवस्था को संभालने के लिए छोटे वाहनों को जहां पुराने पुल की तरफ से निकाला गया, वहीं बस स्टैंड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों तथा बसों को कैंप चौक के नए पुल से सब्जी मंडी की तरफ से निकाला गया।



जाम की सूचना मिलते ही एसएचओ बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन व्यापारी प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद्द पर अड़े रहे। बाद में एसडीएम अमरदीप जैन मौके पर पहुंचे उनकी समस्या का समाधान करने के लिए उपायुक्त से बैठक करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही जाम को खोला जा सका।



दिनभर चला बैठकों का दौर



जाम के बाद दुकानदारों की एक 11 सदस्यीय कमेटी गठित की गई। जो इन समस्याओं को लेकर लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचा। बाद में उपायुक्त ओपी श्योराण ने सभी संबंधित अधिकारियों को बुलाकर मंडी रोड की समस्याओं तथा उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक के बाद देर शाम एसडीएम अमरदीप जैन व एएसपी की अध्यक्षता में बैठक कर व्यापारियों की समस्या का समाधान कर दिया गया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: