Wednesday, Nov 18th, 2009, 8:08 am [IST]  

danik bhaskarलाखों के सूखे पेड़ हो रहे हैं मिट्टी

भास्कर न्यूज

संगरिया. सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते विभाग के लाखों रुपयों के सूखे पेड़ों को दीमक खा रही है या देर-सवेर वन माफिया से जुड़े लोग काटकर ले जा रहे हैं। ढाबां एवं सादुल ब्रांच नहर की पटरियों पर खड़े ये पेड़ किसी अज्ञात बीमारी के कारण सूख चुके हैं। लेकिन विभाग चाहकर भी इन्हें बेच नहीं पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सूखे पेड़ों को वन माफिया के लोग काट कर ले जाते हैं। ढाबां के दारासिंह गिल ने बताया कि कलेक्टर को मौका दिखाकर ग्रामीण इन पेड़ों की नीलामी करवाने की मांग करेंगे।



कुछ सालों से पेड़ों की नीलामी नहीं हो पाई है। सिंचाई विभाग ने कलेक्टर को लिखित में इन पेड़ों की नीलामी करवाने की मांग की है। - प्रदीप बंसल, कार्यवाहक एईन सिंचाई विभाग संगरिया

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: