17 वर्षीय छात्रा वर्ग में चैंपियन
श्रीगंगानगर. 54वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में श्रीगंगानगर की टीम ने बाजी मारी। इसमें निरवाणा के चौधरी मोटाराम मील मैमोरियल सीनियर सैकंडरी पब्लिक स्कूल की मोनिका राज्य की श्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई। मोनिका चार सौ मीटर दौड़ में प्रथम तथा सौ व दो सौ मीटर दौड़ में द्वितीय रहीं।
इसी विद्यालय की ममता यादव तीन हजार मीटर की दौड़ में अव्वल रही। ममता ने आठ सौ मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। चार गुणा सौ रिले में राज्य स्तर पर द्वितीय रही जिले की टीम में भी इसी विद्यालय की हरमनदीपकौर व मोनिका ने भाग लिया।










