नंबर कम देने पर मांगा हर्जाना
उज्जैन. कक्षा 12 वीं की परीक्षा में गणित विषय में कम अंक देने के मामले में छात्र ने माध्यमिक शिक्षा मंडल और संबंधित शिक्षक से हर्जाने की मांग करते हुए नोटिस भेजा है। 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए छात्र ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है।
सेठीनगर स्थित केम्ब्रिज विद्यालय के १२वीं के छात्र राहुलसिंह पुरोहित सत्र २क्क्९ की परीक्षा में शामिल हुए थे। गणित विषय में उन्हें कम अंक मिले। पुनमरूल्यांकन में छात्र राहुल को 41 के स्थान पर 95 अंक प्रदान किए गए हैं।
इस तरह छात्र के परीक्षा परिणाम में 11 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी हुई है। राहुल ने परीक्षा प्रथम श्रेणी (73) से उत्तीर्ण की है। उसे तीन विषय में विशेष योग्यता भी मिली थी लेकिन गणित में मात्र 41 अंक मिले थे। इससे असंतुष्ट राहुल ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और राष्ट्रपति तक गुहार लगाई लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
अंतत: इंदौर खंडपीठ में वाद दायर किया। कोर्ट ने चार सप्ताह में निर्णय देने के लिए बोर्ड को निर्देशित किया था। राहुल ने अब बोर्ड व संबंधित शिक्षक से दो लाख रुपए हर्जाने की मांग करते हुए नोटिस भेजा है। 15 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर वे न्यायालय में पुन: वाद दायर करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखकर राहुल ने मांग की है कि बोर्ड की सभी परीक्षाओं में पुनमरूल्यांकन शुरू करवाएं और दोषी शिक्षकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।










