Wednesday, Nov 18th, 2009, 8:23 am [IST]  

danik bhaskar22 गृह संस्थाओं की जांच

Bhaskar News

उज्जैन. गृह निर्माण संस्थाओं द्वारा लोगों को भूखंड न देने, न्यायालय के आदेश की अवमानना करने, फर्जी पंजीयन कराने जैसी शिकायतों को लेकर २२ गृह निर्माण संस्थाओं की जांच की जा रही है। कुछ प्रकरण मुख्यालय को भेजे गए हैं तो कुछ न्यायालय में चल रहे हैं। कुछ संस्थाओं पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।



गृह निर्माण संस्थाओं के खिलाफ एक के बाद एक कई शिकायतें सामने आने पर प्रशासन सजग हो गया है। बुधवार को संभागायुक्त टी. धर्मा राव इन संस्थाओं की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए सहकारिता विभाग से अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।



सूत्रों के मुताबिक शिकायतों और जांच के पुलिंदे कलेक्टर अजातशत्रु, अपर कलेक्टर रवींद्रसिंह व अन्य अधिकारियों तक पहुंचे हैं। सूत्रों की मानें तो जिले में १६९ गृह निर्माण संस्थाएं पंजीकृत हैं। इनमें से महज १२क् ही कार्यशील हैं।



11 महीने (जनवरी 08 से 15 नवंबर 09 तक) के अंतराल में 32 शिकायतें मिलीं। 10 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। २२ संस्थाएं अब भी जांच के दायरे में हैं। जांच के दौरान कई गड़बड़ियां सामने आ सकती हैं और बड़े सफेदपोश चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: