Wednesday, Nov 18th, 2009, 8:44 am [IST]  

danik bhaskarगैस के लिए दिनभर इंतजार

भास्कर न्यूज

अजमेर. सर्दी शुरू होने के साथ ही शहर में रसोई गैस की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। बुकिंग कराने के डेढ़ माह बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। सर्दी के तेवर तीखे होने के साथ ही रसोई गैस वितरकों की मौज और उपभोक्ताओं की परेशानियां शुरू हो गई है।



वितरक उपभोक्ताओं के समक्ष कंपनी स्तर पर सिलेंडरों की कम सप्लाई का बहाना बनाकर आपूर्ति में देरी की बात कर रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं ने डेढ़ माह पहले सिलेंडर बुक कराया है उन्हें अभी तक सप्लाई नहीं दी जा रही है। जबकि हकीकत यह है कि इन उपभोक्ताओं के कागजों में सप्लाई दिखाई जा रही है और सिलेंडर गैस ब्वाय के माध्यम से ब्लैक मार्केट में बेचे जा रहे हैं।



सप्लाई का दावा
शहर में रसोई गैस की किल्लत के बीच तेल कंपनियों द्वारा सप्लाई में किसी प्रकार की कमी नहीं होने का दावा किया जा रहा है। आईओसी द्वारा जयपुर शहर को भेजे जा रहे सिलेंडरों की खेप भी बंद कर दी गई है। कंपनी के अफसरों का कहना है कि शहर में सप्लाई सामान्य हो जाएगी।



आवश्यकता पड़ी तो गैस वितरकों के यहां लोड की संख्या बढ़ा दी जाएगी। कंपनी द्वारा फिलहाल वितरकों को एक से डेढ़ लोड की सप्लाई दी जा रही है। सर्दी बढ़ने के साथ रसोई गैस की खपत भी बढ़ी है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: