Wednesday, Nov 18th, 2009, 11:05 am [IST]  

danik bhaskarप्रतिभा इंडस्ट्रीज को 294.30 करोड़ रुपये का ठेका

ShareManthan.in

प्रतिभा इंडस्ट्रीज को उत्तर प्रदेश जल निगम, मेरठ की ओर से 294.30 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस ठेके के तहत प्रतिभा इंडस्ट्रीज द्वारा उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जल आपूर्ति व्यवस्था की स्थापना करनी है। इस कार्य को 24 महीनों में पूरा किया जाना है। इसमें 4 महीने का समय परीक्षण के लिए शामिल है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह कंपनी का शेयर उछल कर 243 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और सुबह 10.52 बजे यह 7.74% की बढ़त के साथ 238.80 रुपये पर है। कल के कारोबार में प्रतिभा इंडस्ट्रीज का शेयर 221.65 रुपये पर बंद हुआ था। (© www.ShareManthan.in, 18 नवंबर 2009)

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: