सबसे बड़े जलचक्र से गुजरी बेटन रिले
लैक्से. बेटन रिले विश्व के सबसे बड़े जलचक्र से होकर गुजरी और अनुभवी निशानेबाजों तथा युवा तैराकों ने रिले में शामिल होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।
राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार ट्रैप शूटिंग नील पार्सन और 15 साल के तैराक फिलीप हैरिसन ने लैक्से में बेटन को थामकर आगे बढ़ाया। आलैंड द्वीप में द्वीप खेलों में तीन कांस्य पदक जीतने वाले हैरिसन ने बताया कि बेटन रिले में शामिल होना उनके लिए एक अलग अनुभव है।
बेटन रिले लैक्से में विश्व के सबसे बड़े जलचक्र से भी होकर गुजरी। यह जलचक्र 1854 में बनाया गया था जिसका व्यास 72 फुट के करीब है। इसके बाद रोड साइकलिस्ट एंड्रयू रोचे ने बेटन थामकर नजदीक के एक स्कूल में आयोजित इंडोर स्पर्धाओं में भी हिस्सा लिया।
एक अन्य जिमनास्ट ओलिवा कुरन और तैराकी हीदर मिलर ने भी बेटन को आगे बढ़ाया। हीदर गत वर्ष भारत के पुणे में आयोजित राष्ट्रमंडल युवा खेलों में हिस्सा ले चुके हैं।
दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने की तैयारी में जुटे एथलीट थामस रिले और वेल्टर वेट मुक्केबाज स्टीवन पोनाल ने भी बेटन को आगे बढ़ाया। इसके बाद आइल आफ मैन के लेफ्टिनेंट गर्वनर सर पाल हडैक्स के स्वागत कक्ष में बेटन को रखा गया। गर्वनर हाउस से बेटन को फिर जिम्नास्टिम स्टेडियम ले जाया गया।










