नडाल डेविस टीम में शामिल
मैड्रिड. स्पेन ने अगले महीने चेक गणराज्य के खिलाफ डेविस कप फाइनल के लिए दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी रफेल नडाल और फर्नाडो वर्दास्को को अपनी टीम में शामिल किया है।
स्पेन के डेविस टीम के कप्तान अलबर्ट कोस्टा ने बताया कि अगले माह टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में नडाल और वर्दास्को टीम की ओर से खेलेंगे। टीम में इन दोनों के अलावा डेविड फेरर और फेलिसियानो लोपेज शामिल हैं।
फाइनल मुकाबला 4 से 6 दिसंबर तक बाíसलोना में खेला जाएगा। विश्व के नंबर दो खिलाड़ी नडाल मार्च में सर्बिया के खिलाफ हुए पहले दौर के मुकाबले के बाद डेविस कप में स्पेन की ओर से नहीं खेले हैं।
इसके बाद वह चोट की वजह से जर्मनी और इजरायल के खिलाफ नहीं खेल सके थे। वर्दास्को भी इजरायल के खिलाफ नहीं खेल सके थे। फाइनल मुकाबला बार्सिलोना में क्ले कोर्ट पर खेला जाएगा। स्पेन ने 1998 के बाद से डेविस कप नहीं जीता है।










