शिवसैनिकों ने करीना को भेजी 1200 रुपये की साड़ी
मुंबई. शिवसैनिकों ने ‘कुर्बान’ फिल्म के कथित अश्लील सीन के विरोध में अभिनेत्री करीना कपूर को नारंगी रंग की साड़ी भेजी है। मंगलवार को शिवसेना नेता जितेंद्र जानवले के नेतृत्व में महिला शिवसैनिकों ने १२ सौ रुपए कीमत की यह साड़ी उन्हें भेजी। इससे पहले शिवसैनिक सैफ अली खान और करीना अभिनीत इस फिल्म के पोस्टरों को साड़ी पहना चुके हैं। करीना ने हाल ही में दिल्ली में ‘कुर्बान’ के एक प्रमोशन कार्यक्रम में कहा था कि शिवसैनिक उन्हें साड़ी भेजना ही चाहते हैं, तो अच्छी साड़ी भेजें। यह फिल्म २क् नवंबर को प्रदर्शित होने वाली है।










