Wednesday, Nov 18th, 2009, 12:25 pm [IST]  

danik bhaskarखली को और छुट्टी नहीं : पंजाब पुलिस

Bhaskar Network

khali_310_01जालंधर. ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा को पंजाब पुलिस ने और अधिक छुट्टी देने से इन्कार कर दिया है। पंजाब सशस्त्र पुलिस पीएपी की सातवीं बटालियन में सहायक उप निरीक्षक खली पिछले एक वर्ष से अनुपस्थित चल रहे हैं।

उन्होंने और पांच वर्ष की छुट्टी के लिए आवेदन किया है। लेकिन उनकी सभी तरह की छुट्टियां खत्म हो चुकी हैं इसलिए उन्हें और छुट्टी मंजूर होने की संभावना नहीं है। पीएपी के महानिरीक्षक जी एस सहोता ने बताया कि खली पिछले काफी समय से डयूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं।

वह सारी छुट्टियां ले चुके हैं। पिछले माह उन्होंने पांच साल की एक्ट्रा आíडनरी लीव के लिए अर्जी दी थी जिसकी मंजूरी नहीं दी गई है। सहोता ने कहा कि खली को सूचित कर दिया है कि असाधारण छुट्टियों की अनुमति नहीं दी जा सकती।

वह पिछले वर्ष अगस्त से अपनी डयूटी से गैरहाजिर हैं। खली को अपनी डयूटी पर हाजिर होने के लिए भी कहा गया था और इस संबंध में उन्हें कारण बताओ नोटिस भी दिया जा चुका है।

यह पूछने पर कि क्या इतनी लंबी गैरहाजरी के बाद उन्हें फिर से डयूटी ज्वाइन करने को कहा जाएगा अथवा नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा सोहोता ने सिर्फ इतना ही कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: