Wednesday, Nov 18th, 2009, 11:54 am [IST]  

danik bhaskarआडवाणी नाकआउट दौर में

Agency

india snookerहैदराबाद. राजधानी भोपाल के युवा स्नूकर खिलाड़ी कमल चावला ने जापान के ताकाफूकी को 4-0 से हराकर वल्र्ड स्नूकर चैंपियनलशिप में शानदार जीत दर्ज की है। दिन के अन्य मैचों में पंकज आडवाणी ने अपना मैच जीत नाकआउट दौर में प्रवेश कर लिया है।



कमल चावला को क्यू ग्रुप मिला है। जिसमें वह पहले मुकाबले में कल यूएई के मोहम्मद शहाब से 0-4 से हार गए थे। उन्होंने मंगलवार शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जापान के ताकाफूकी को 66-33, 82(66)-7,71-2,75-35 से हराया।



कमल बुधवार को अमेरिका के अजय प्रभाकर से दो-दो हाथ करेंगे। इस मैच का सीधा प्रसारण डीडी स्पोट्र्स पर दोपहर एक बजे होगा। इधर अन्य मैचों में पंकज आडवाणी का विजय अभियान जारी है और आज उन्होंने प्रतियोगिता के तीसरे दिन वेल्स के फिलीप विलियम्स को 4-3 से हराकर नाकआउट चरण में प्रवेश कर लिया।



हालांकि एक अन्य भारतीय खिलाड़ी गीत सेठी को स्तब्धकारी हार का सामना करना पड़ा। आडवाणी ने पहले फ्रेम 66-48 से जीता लेकिन फिलीप ने अगले फ्रेम को 55-48 से जीत बराबरी हासिल कर ली। फिर तीसरे फ्रेम में आडवाणी ने अपने अनुभव और शातिर खेल का प्रदर्शन किया और इसे 106-0 से जीत लिया।



इसके अगले फ्रेम को भी आडवाणी ने जीतकर अपनी बढ़त 3-1 कर ली। लेकिन फिलीप ने पांचवां फ्रेम और छठा फ्रेम से जीतकर 3-3 की बराबरी हासिल कर ली। लेकिन आडवाणी ने निर्णायक फ्रेम में अपनी मजबूत मानसिकता का परिचय देते हुए इसे 54-16 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।



दिन का सबसे बड़ा उलटफेर गीत सेठी के हार के रूप में सामने आया। सेठी न्यूजीलैंड के क्लाइव थामसन से एक कड़े संघर्ष में 2-3 से हार गए। सेठी ने दो फ्रेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-2 से बराबरी हासिल की थी।



लेकिन तीसरे फ्रेम में 6-89 से हार गए। सेठी इस मुकाबले में अपने विपक्षी के सामने टिक नहीं सके और लगातार दो जीत के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: