Wednesday, Nov 18th, 2009, 9:36 pm [IST]  

danik bhaskarआजमी बने सपा का मुसलिम चेहरा

सविता वर्मा

लखjandesh1नऊ. अबू आज़मी समाजवादी पार्टी का नया मुस्लिम चेहरा बन गए है । आजम खान की बगावत के कई महीने बाद मुंबई के इस भाई को पार्टी ने तब आगे किया जब वे हिंदी के नए हीरो बन गए । मंगलवार को लखनऊ में अबू आज़मी का जिस अंदाज़ में स्वागत हुआ वह हैरान करने वाला था। मुलायम से लेकर अमर सिंह तक नतमस्तक थे । अमर सिंह ने कहा --जिस आदमी को लोग डान का आदमी कहते हैं, वह हिन्दी का आदमी है। वह मुंबई में उत्तर भारत के गरीब मुसलमानों, खोंमचे वालों के सम्मान के विश्वास के प्रतीक हैं।

समाजवादी आन्दोलन में कभी राम मनोहर लोहिया हिंदी का सवाल उठाते थे तो आज डान का भाई अबू आजमी हिंदी के नए झंडाबरदार के रूप में उभर रहा है । अबू आजमी ने लखनऊ से राज ठाकरे को चेतावनी देते हुए कहा की वह महांराष्ट्र विधान सभा में हिंदी लाकर रहेगा ठाकरे में हिम्मत है तो रोक कर देखे । समाजवादी पार्टी छह दिसम्बर से मुसलिम समुदाय के बीच अभियान छेड़ेगी और इसका नेतृत्व अबू आजमी करेंगे । जो यह सवाल उठाएंगे कि मुसलमानों का असली हितैषी कौन है, बसपा, कांग्रेस या सपा। आजमी ने अपने सम्मान समारोह में बाबरी मसजिद ध्वंस का सवाल उठाते हुए कहा कि पहले उसी स्थान पर मसजिद का पुनर्निर्माण किया जए जहां वह गिराई गई थी, उसके बाद मुकदमा चले।इस मौके पर अबू आजमी ने कहा, ‘अबू आजमी मारा जा सकता है लेकिन आपको नाउम्मीद नहीं करेगा।’ उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में करारी हार के बाद मुलायम सिंह यादव ने फ़ौरन कल्याण सिंह को किनारे लगाते हुए फिर मुसलमानों को करीब लाने की कवायद शुरू कर दी है । यह बात अलग है की मुसलमान मुंबई के इस भाई को आजम खान के विकल्प के रूप में स्वीकार करता है या नहीं ।



  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: