Wednesday, Nov 18th, 2009, 1:45 pm [IST]
ब्रैड और जोली में नजदीकी बरकरार
Agency
हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट और और उनकी मित्र जोली में करीबियां अभी तक बरकरार हैं। मोका की 30वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रदर्शनी में वे एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आए।
इससे पहले ऐसी खबरें गरम थीं कि 34 वर्षीय जोली और 45 वर्षीय पिट के रिश्तों में कड़वाहट घुल रही है। लेकिन प्रदर्शनी में पहुंचे इस जोड़े के बीच परेशानी का कोई चिन्ह नजर नहीं आया। दोनों ने साथ में प्रदर्शनी देखी और विभिन्न कलात्मक वस्तुओं की प्रशंसा की।










