Wednesday, Nov 18th, 2009, 2:27 pm [IST]  

danik bhaskarऑलराउंडर अब चार भाषाओं में

Bhaskar Network

इंदौर. दूसरे विश्व युद्ध के बाद के दुनिया के चुनिंदा ऑलराउंडर्स क्रिकेटरों पर लिखी गई पुस्तक अब चार भाषाओं में क्रिकेट प्रेमियों को पढ़ने को मिलेगी। खेल समीक्षक इंदौर के एस.पी. चतुर्वेदी द्वारा लिखी गई इस पुस्तक को अब अंग्रेजी के साथ ही हिंदी, मराठी और पंजाबी भाषाओं में अनुवादित किया गया है।



चार भाषाओं में लिखित इस पहली पुस्तक का विमोचन 19 नवंबर को पुणो में पूर्व टेस्ट कप्तान और राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति के प्रमुख रहे चंदू बोर्डे और बीसीसीआई के संयुक्त सचिव संजय जगदाले की मौजूदगी में होगा। इस किताब में दुनिया के 16 श्रेष्ठतम ऑलराउंडर्स क्रिकेटरों के करियर का उल्लेख किया गया है जिनमें तीन भारतीय है।



ऑलराउंडर वीनू मांकड़, सलीम दुर्रानी और कपिल देव के अलावा न्यूजीलैंड के क्रिस केंर्स, दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस और इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ भी शामिल हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: