Wednesday, Nov 18th, 2009, 2:34 pm [IST]  

danik bhaskarआर-पार का फैसला करेगा वाडा

Agency

india cricketनई दिल्ली. विश्व डोपिंग निरोधी एजेंसी वाडा के प्रबंध निदेशक डेविड होमैन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बीसीसीआई का पते ठिकाने प्रावधान पर अड़ंगा लगाने को गलत बताते हुए कहा है कि इससे इस नियम को लागू करने में कठिनाई होगी।



होमैन ने कहा कि बीसीसीआई द्वारा खड़ी की गई यह बाधा आईसीसी को इस नियम को लागू करने में अडं़गा लगा रही है। होमैन इस मुद्दे के समाधान के लिए बुधवार को आईसीसी और बीसीसीआई के अधिकारियों से दुबई में मिलेंगे।



होमैन ने एक खेल वेबसाइट से कहा पिछले 18 महीनों से आईसीसी ने वाडा के कई नियमों को सही तरीके से लागू किया। आईसीसी ने खिलाड़ियों के नमूनों का परीक्षण किया खेल दिनों के इतर भी उसने ये काम किया।



लेकिन बीसीसीआई के पता ठिकाना नियम पर सहमत नहीं होने से आईसीसी भी मुश्किल में पड़ गया। उन्होंने कहा बीसीसीआई ने इस नियम को नहीं मानने के कई कारण बताए हैं। अब मैं उनसे बात करूंगा। बीसीसीआई ने कहा था कि वाडा का पता ठिकाना केनियम भारत में असंवैधानिक है।



उन्होंने कहा भारत इस नियम पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश था और वह इसका पालन कर रहा है। लेकिन अगर भारत की कोई संस्था इस नियम को नहीं मानती है तो वहां के सरकार के लिए यह काफी शìमदगी वाली बात होगी।

पता ठिकाना कानून के कारण भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की सुरक्षा पर खतरे की आशंका को होमैन ने पूरी तरह खारिज करते हुए कहा हम किसी एथलीट द्वारा दी गई जानकारी को किसी के सामने जाहिर नहीं करते हैं।



इस मामले में हम काफी सख्त रवैया अपनाते हैं। हमारे संगठन में इस तरह की जानकारी केवल चार लोगों को ही होती है और उन सभी की सुरक्षा काफी कड़ी होती है तथा उनकी जांच भी जाती है। ऐसे में मेरी नजर में इस मामले में इससे ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता है।

होमैन ने कहा पूरी व्यवस्था सही है और जो व्यक्ति खिलाड़ियों के पता ठिकाने की जानकारी पाता है वह भी पूरी तरह सुरक्षित है। खिलाड़ियों द्वारा दी जाने वाली पूरी जानकारी पर हमारे और आईसीसी के अलावा किसी और की पहुंच नहीं होती है। यहां तक कि भारत में भी कोई इस बारे में नहीं जान सकता है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: