पति से सलाह लेती हैं विक्टोरिया
लंदन। संगीत बैंड 'स्पाइस गर्ल्स' की पूर्व गायिका और डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम अपने पति और फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम से फैशन संबंधी सलाह लेती हैं। उन्होंने कहा कि डेविड को वो हमेशा नए ड्रेस दिखाती हैं और वो उनकी सहायता करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डेविड की पसंद काफी अच्छी होती है।
विक्टोरिया की तस्वीर हाल ही में एक फैशन पत्रिका 'हार्पर्स बाजार' के मुख्य पृष्ट पर छपी थी। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी तस्वीर विभिन्न पत्रिकाओं में छपे क्योंकि उम्र बढ़ने के बाद जब वह उन तस्वीरों को देखेंगी तो उन्हें खुद पर गर्व होगा।










