Wednesday, Nov 18th, 2009, 4:56 pm [IST]  

danik bhaskarएशियाई शेयर बाजार रहे मिले-जुले

ShareManthan.in

एशियाई शेयर बाजारों में बुधवार को मिला-जुला प्रदर्शन रहा। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक आज सुबह बढ़त के साथ खुला। इसमें दिनभर तेजी बनी रही। अंत में यह 1.13% की तेजी के साथ बंद हुआ। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.62%, ताइवान के ताइवान वेटेड सूचकांक में 0.43% और इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट सूचकांक में 0.42% की तेजी रही। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स में 0.72%, जापान के निक्केई सूचकांक में 0.55% और हैंग सेंग में 0.32% की गिरावट रही।

इस समय यूरोपीय शेयर बाजारों में हरियाली छायी हुई है। भारतीय समयानुसार शाम 4.45 बजे एफटीएसई 100 में 0.39%, डैक्स में 0.58% और कैक 40 में 0.60% की मजबूती है।

www.ShareManthan.in, 18 नवंबर 2009)

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: