बच्चे ने मां-बाप से बदला लेने के लिए बनाया कैमिकल
बीजिंगएक लड़के ने जिसे उसके मां-बाप कुछ ज्यादा ही पीटते थे, उन्हें इस काम से रोकने के लिए एक खतरनाक कैमिकल इजाद कर लिया। शंघाई में रहने वाले 6 वर्षीय लड़के ने बाथरूम में 2 घंटे लगाकर यह कैमिकल तैयार किया जिसका नाम ‘मैडिकामैंट’ है जो किसी के भी चेहरे पर झुर्रियां ला सकती है। इसे बनाने के लिए शैम्पू, बाथ फोम, साबुन और सिरके का इस्तेमाल किया गया।
लड़के ने बताया कि उसके मां-बाप अकसर उसे पीटते रहते हैं और वह इसका बदला लेना चाहता है। अगर अगली बार उसके मां-बाप ने उसे पीटा तो वह उन पर इस कैमिकल का स्प्रे कर देगा जिससे उनके चेहरे पर निशान पड़ जाएंगे। मनोवैज्ञानिकों ने बच्चे के मां-बाप को उसके प्रति नरम व्यवहार अपनाने को कहा ताकि वह इतना गुस्सैल न बने।










