Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Nov 18th, 2009, 5:25 pm [IST]  

danik bhaskar96 वर्षीय बुजुर्ग ने किया अपना अंतिम संस्कार

एजैंसी

बेवरटन (अमरीका).एक 96 वर्षीय बुजुर्ग मौत से पहले अपने ही अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। ओरेगन काउंटी में रहने वाले फोटोग्राफर हफ एकरॉयड ने बताया कि उन्होंने अपने अंतिम संस्कार की योजना बनाई ताकि मृत्यु से पहले वह इस समारोह में शामिल हो सके।



उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के लिए बेवरटन स्थित अपने एक मित्र एडा सिगुरडर के घर में रविवार को अंतिम संस्कार समारोह का आयोजन किया। हफ दो बच्चों के पिता हैं और 12 साल पहले उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। व्हीलचेयर पर बैठे हुए हफ ने इस समारोह में शामिल होने वाले अपने दोस्तों का शुक्रिया अदा किया।



उन्हें अंतिम संस्कार में अर्पित की गई एक फूल माला बहुत पसंद आई जिस पर लिखा था कि ‘हफ अब शांति से आराम कर रहा है।’ उन्होंने कहा वाकई यह समारोह बहुत शानदार था।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: