Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Nov 18th, 2009, 5:34 pm [IST]  

danik bhaskarमक्कड़ ने उठाया पगड़ी का मुद्दा

गुरमीत लूथरा

अमृतसर. कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने बुधवार को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। उनके साथ कनाडा के चार पंजाबी सांसद दविंदर शौरी, दीपक ओबरॉय, नीना ग्रेवाल, टीम उप्पल, पूर्व सासंद गुरमंत ग्रेवाल, प्रदेश के सीएम प्रकाश सिंह बादल और एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ भी थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच ब्लैक कोट पेंट अैर नीली टाई पहने स्टीफन दोपहर करीब एक बजे श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में पहुंचे। अपनी इस यात्रा को स्टीफन ने क भी न भूलने वाला अनुभव करार दिया। श्री दरबार साहिब के सूचना केंद्र की वीवीआईपी विजटर बुक में उन्होने अपने अनुभवों को कुछ इस अंदाज में पेश किया। बकौल स्टीफन, थैंक यू फार द ग्रेट ऑनर ऑफ टेकिंग मी थ्रू दिस ब्यूटीफुल एंड सेक्रेड प्लेस। इट इज एन वंडरफूल एक्सपीरयंस फॉर मी, आई वील नेवर फोरगेट दिस। इसके बाद वे गुरु रामदास लंगर हाल की ओर बढ गए। वे लंगर हाल के सुचारु प्रंबध से काफी प्रभावित हुए।
फ्रांस में पगडी पाबंदी का मुद्दा उठाया :
मक्कड़ ने स्टीफन के समक्ष फ्रांस में पगडी पर लगी पाबंदी और सिखों की अलग पहचान को लेकर आ रही दिक्कतों का मसला भी उठाया। मक्कड ने पत्र में उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि सिखों की पहचान की दिक्कत के कारण ही फ्रांस सरकार ने पगडी पर पाबंदी लगा रखी है। यही नहीं, कनाडा को छोड अन्य मुल्कों में सिखों की पगड़ी को लेकर हुई कंफ्यूजन के चलते सिखों को विदेशों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने स्टीफन से पगड़ी का मामला यूएनओ और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की अपील की। स्टीफन ने मक्कड को आश्वासन दिया कि वह अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर यह मुद्दा उठाएंगे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: