Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Nov 18th, 2009, 6:08 pm [IST]  

danik bhaskarशिल्पा की शादी की तैयारी

BBC Hindi

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी अपने मंगेतर राज कुंद्रा से 22 नंवबर को खंडाला में ब्याह रचाने जा रही हैं. संगीत की रस्म 21 नंवबर को खंडाला में ही होगी जिसके लिए बॉलीवुड के कोरियोग्राफ़र और शिल्पा के रिश्तेदार गणेश हेगडे परिवार के सदस्यों को अभ्यास करवा रहे हैं. गणेश हेगडे ने बीबीसी को बताया, " हम संगीत के लिए एक छोटा सा नाटक तैयार कर रहे हैं जिसमें शिल्पा और राज के परिवार के सदस्य नाचेंगे." उनका कहना था, " इस नाटक के लिए सबको अलग-अलग किरदार दिए गए हैं. हम ऐसा इसलिये करना चाहते हैं ताकि सब एक साथ मिल कर इस मौक़े का आनंद उठा सकें." शिल्पा दक्षिण भारत के बंट समुदाय की हैं जबकि राज पंजाबी हैं. संगीत की रस्म में इन दोनों समुदायों के गीतों और नृत्यों का मिश्रण होगा. शिल्पा शेट्टी ने तो बॉलीवुड में कई तरह के नृत्य किए हैं लेकिन राज कुंद्रा के लिए नाचना एक नया अनुभव होगा. गणेश बताते हैं, "शिल्पा भांगड़ा करेंगी तो राज दक्षिण भारतीय नृत्य में अपना हाथ आज़माएंगे. वैसे राज ब्रेक डांस भी करना चाहते हैं, साथ ही माइकल जैकसन जैसा नृत्य भी." शिल्पा और राज की शादी का कार्ड भी शाही अंदाज़ में बनाने की कोशिश की गई है. इसको डिज़ाइन किया है दिल्ली वासी रवीश कपूर ने. रवीश बताते हैं," एक कार्ड में क़रीब 6-7 पन्ने हैं. कार्ड के सबसे ऊपर वाले पन्ने पर हमने राज के नाम का पहला अंग्रेज़ी शब्द यानि 'आर' और शिल्पा के नाम का पहला शब्द यानि 'एस' डिज़ाइन किया है,"

व्यापक तैयारी

वो कहते हैं," क़रीब 150 कार्ड तो ख़ास लोगों कि लिए छपवाए गए हैं जो शादी में शामिल होंगे. फिर रिसेप्शन के लिये क़रीब 600 से 700 के बीच कार्ड छापे गए हैं." संगीत और शादी की रस्में शिल्पा की क़रीबी दोस्त किरण बावा के घर होने जा रही हैं. किरण ने बीबीसी को बताया," शिल्पा की पोशाक तरुण तहिलियानी ने तैयार की है जबकि राज की पोशाक बनाई है मनीष मल्होत्रा और रॉकी एस ने." मीडिया में ख़बरें हैं कि इस शादी में शामिल होने शिल्पा के दोस्त और माइकल जैकसन के भाई जर्मेन जैकसन भी आएँगे. साथ ही शिल्पा की आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न को भी न्योता गया है. इस बारे में पूछे जाने पर किरण बावा कहती हैं, " मैं इस बात की पुष्टि तो नहीं कर सकती कि ये लोग आएँगे या नहीं पर मैं ये ज़रूर जानती हूँ कि राज और शिल्पा को इतने लोग चाहते हैं कि उनको आशीर्वाद देने कई लोग आएंगे." ये शादी मंगलौर के रीति-रिवाज़ के अनुसार खंडाला में संपन्न होगी, फिर 24 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा.

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: