कॉक्स एंड किंग्स के शेयरों के लिए 0.60 गुना माँग
टूर एंड ट्रैवल कंपनी कॉक्स एंड किंग्स (इंडिया) लिमिटेड का आईपीओ खुलने के पहले दिन इसके 94.9 लाख शेयरों की माँग हुई, जो इसके द्वारा जारी किये जाने वाले शेयरों का 0.60 गुना है। कंपनी इस आईपीओ के तहत करीब 1.58 करोड़ शेयर जारी कर रही है।
कंपनी ने आईपीओ के लिए 316 से 330 रुपये का प्राइस बैंड रखा है। इसके लिए 20 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। इस आईपीओ के जरिये कंपनी की 585 करोड़ रुपये से लेकर 610 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है। कंपनी का भारत के 164 शहरों के अलावा 18 देशों में कारोबार फैला हुआ है। कंपनी जुटाई गयी इस रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और विस्तार योजनाओं पर करेगी। (© www.ShareManthan.in, 18 नवंबर 2009)










