Thursday, Nov 19th, 2009, 3:31 am [IST]  

danik bhaskarसन फार्मा को जेनेरिक निकार्डिपाइन के लिए अमेरिकी मंजूरी

ShareManthan.in

सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज को अमेरिकी फूड एंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने निकार्डिपाइन हाइड्रोक्लोराइड के इंजेक्शन अमेरिकी बाजार में बेचने की मंजूरी दे दी है। निकार्डिपाइन अमेरिका में ईकेआर थेराप्यूटिक्स नामक कंपनी की दवा कार्डेन का जेनेरिक नाम है। यह हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप (हाई ब्लडप्रेशर) की दवा है। जो मरीज दवा खाने की स्थिति में नहीं होते, उन्हें यह इंजेक्शन दिया जाता है। इसका पेटेंट 17 नवंबर 2009 को खत्म हो गया है।

यह पेटेंट खत्म होने के साथ ही भारतीय कंपनियों ने इस दवा के बाजार को हासिल करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। सन फार्मा के साथ-साथ वोकहार्ट ने भी आज इस दवा को अमेरिका में बेचने के लिए एफडीए से मंजूरी मिलने की जानकारी दी है। वोकहार्ट की तरह ही सन फार्मा भी इस दवा के 25 मिलीग्राम और 10 मिलीग्राम के इंजेक्शन बेचेगी। अमेरिका में इस दवा का सालाना बाजार करीब 17-20 करोड़ डॉलर का आँका जा रहा है।

आज सन फार्मा के शेयर में कुछ कमजोरी रही। यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में 16.40 रुपये (1.13%) की गिरावट के साथ 1440.60 रुपये पर बंद हुआ।

www.ShareManthan.in, 18 नवंबर 2009)





  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: