Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Nov 18th, 2009, 8:07 pm [IST]  

danik bhaskar‘बिग बॉस’ में हो सकती है तनाज की वापसी

Agency

tanaz irani set back to bigg boss3अगर सूत्रों की बात पर भरोसा किया जाए तो तनाज ईरानी की आने वाले दिनों में ‘बिग बॉस’ में वापसी हो सकती है। तनाज को पिछले सप्ताह ही ‘बिग बॉस’ का घर छोड़ना पड़ा था।



सूत्रों का कहना है कि तनाज को ‘बिग बॉस’ में वाइल्ड कॉर्ड के जरिये इसलिए प्रवेश दिया जा रहा है क्योंकि उन्हें लोग पसंद करते हैं और वे उन लोगों से बदला लेने के लिए उत्सुक हैं,‍ जिनकी वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा था। तनाज को पसंद करने वालों में जया बच्चन भी शामिल हैं और ये बात तनाज को अमिताभ बच्चन ने बताई थी।



तनाज ने बाहर आने के बाद कार्यक्रम के फुटेज देखे और वे रोहित वर्मा से बेहद गुस्सा हैं। साथ ही वे विंदू दारासिंह और राजू श्रीवास्तव को भी मजा चखाना चाहती हैं। यदि उनकी वापसी होती है तो सबसे ज्यादा खुशी उनके पति बख्तियार को होगी, जो इस समय तनाज के जाने के बाद बेहद अकेला महसूस कर रहे हैं। विंदू, रोहित और राजू को नए सिरे से तनाज और बख्तियार की जोड़ी को तोड़ने की योजना बनाना होगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: