ब्रिटेन में रहने के लिए बेटी से शादी
लंदन। जी हां, अपनी खुद की बेटी से शादी। नाइजीरियाई होम ऑफिस के 54 वर्षीय कर्मचारी आलेसान्या ने अपनी बेटी, दामाद व उनके 4 बच्चों को ब्रिटेन में रखने के लिए यह अनूठा कदम उठाया।
डेली मेल ने इस अजीब से घोटाले से राज उठाया है। उसके अनुसार इस फर्जी ‘शादी’ पर समारोह हुआ। बाकायदा तस्वीरें खिंचीं जिनके बलबूते पर आव्रजन अधिकारियों को मूर्ख बनाया गया। आलेसान्या पिछले 30 साल से ब्रिटेन में रह रहा है। उसके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। उसने तस्वीरों के आधार पर आव्रजन अधिकारियों को बताया कि कारिमोतू आदेनिके उसकी पत्नी है जबकि असल में वह उसकी बेटी थी। इसके आधार पर आदेनिके को ब्रिटेन में रहने की अनुमति मिल गई।
अब ये स्थायी निवास प्रमाण पत्र मिलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि उसके तत्काल बाद ये तलाक ले सकें और आदेनिके अपने पति व बच्चों को ब्रिटेन बुला सके। यह संभावना है कि वह अपने पूरे परिवार को यहां लाने के लिए अपने असली पति से फिर से शादी करे। यह पूरा घोटाला आव्रजन अधिकारियों की नजर में दो साल पहले ही ले आया गया था, लेकिन अपने खुद के कर्मचारी के खिलाफ उन्होंने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की।
आदेसान्या 1976 में ब्रिटेन आया था और 2007 में 29 मई को नाइजीरिया लौटा तथा यह बोगस विवाह रचाया। एक सूत्र ने बताया कि उसने विवाह समारोह में शामिल होने के लिए लोगों को पैसे भी दिए। इसके लिए बेटी का गलत जन्म प्रमाणपत्र बनवाया गया ताकि पिता पुत्री की आयु के अंतर को कम किया जा सके।










