Wednesday, Nov 18th, 2009, 8:49 pm [IST]
नक्सलियों ने दफ्तर जलाया
एजेंसी
नागपुर नक्सलियों के एक समूह ने मंगलवार को गढ़़चिरोली जिले के इतापल्ली तालुका में ग्राम पंचायत के दफ्तर में आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि करीब 30 से 40 नक्सलियों ने हल्डेवाड़े में पंचायत कार्यालय में रखे फर्नीचर और रिकार्ड को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस ने कहा कि विभाग ने घटना को गंभीरता से लिया है और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस घटना के बारे में और जानकारी का इंतजार है।
shopping










