Wednesday, Nov 18th, 2009, 9:39 pm [IST]  

danik bhaskarखड़ी कार से ट्रक भिड़ा, 3 घायल

Matrix News

जयपुर हाइवे पर पाटन के पास खड़ी कार से पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रक में सवार 3 जने घायल हो गए। घायलों को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आसींद निवासी अब्दुल अजीज पुत्र मूसाअली ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी कार संख्या आरजे30-सी-1674 में सवार होकर परिवार सहित जयपुर से आ रहा था। इसी दौरान पाटन पेट्रोल पंप के पास किसी कारण से उन्होंने कार रोक कर खड़ी की थी। इसी बीच पीछे से ट्रक संख्या आरजे02-जी-8636 के चालक ने लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए कार के टक्कर मार दी। कार में बैठे राजू, सरीफन व कुतुबुद्दीन के गंभीर चोंटे आई। जिन्हें तत्काल राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: