Wednesday, Nov 18th, 2009, 10:16 pm [IST]  

danik bhaskarदुर्घटना में घायल युवक बीकानेर रैफर

Matrix News

रावलामंडी & सोमवार देर शाम मोटरसाईकिल व जीप की भिड़ंत में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इन्द्रपुरा (संगरिया) निवासी विजय कुमार (२३) पुत्र अमरचंद मेघवाल शाम को मोटरसाईकिल द्वारा गांव ८ केएनडी से वापस अपने ससुराल रावला गांव आ रहा था। राजकीय चिकित्सालय में विजय कुमार ने अपने बयान में कहा कि ८ केएनडी नहर पुलिया पर सामने से आ रही डीआई जीप के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटरसाईकिल में टक्कर मार दी। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. एसके मितल ने बताया कि घायल युवक के पेट पर गहरी चोट के साथ-साथ दाएं पैर में फ्रेक्चर की आशंका के कारण बीकानेर रैफर किया गया है। चालक जीप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जीप व मोटरसाईकिल को अपने कब्जे में ले लिया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: