रावलामंडी & सरकार की गलत नीतियों को लेकर राजस्थान बेरोजगार प्रशिक्षित संघ दो दिसंबर को बीकानेर में रैली निकालेगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश राहड़ ने बताया कि रैली में प्रदेशभर के प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षक शामिल होंगे।