Thursday, Nov 19th, 2009, 12:38 am [IST]  

danik bhaskarजिंगजिंग-बार में फंसे 60 लोगों को निकाला

Bhaskar News

कुल्लू. मनाली-लेह मार्ग पर भारी बर्फबारी के बीच बारालाचा दर्रा के पास जिंगजिंग-बार में फंसे ६क् लोगों को बुधवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। बीआरओ ने इन मजदूरों को सुरक्षित उनके हेडक्वार्टर स्टींगरी में पहुंचा दिया है।



बुधवार को 44 लोगों ने जान जोखिम में डालकर रोहतांग को पार किया। इनमें से 25 लोग मनाली से लाहौल पहुंचे जबकि 19 लोग कोकसर से रोहतांग पार करते हुए मनाली पहुंच गए। उधर, सैंकड़ों लोग अब भी रोहतांग र्दे के उस पार फंसे हुए हैं जिन्हें हेलीकॉप्टर का इंतजार है। बुधवार को भी कोई उड़ान नहीं हो पाई है। रोहतांग दर्रा से बर्फ हटाने के लिए बीआरओ ने अपना अभियान तेज कर दिया है। राहणी नाला तक बर्फ हटाई जा चुकी है। बुधवार को भी रोहतांग में बर्फबारी हुई।



एसडीएम केलांग अक्षय सूद ने बताया कि अन्य स्थानों पर फंसे लोगों को भी जिला प्रशासन निकालने में प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार को यहां की परिस्थितियों से अवगत करवा दिया है तथा जल्द ही यहां के लिए हवाई उड़ान होने की संभावना है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: