‘कंगना का आतंकियों से रिश्ता नहीं’
जाहू. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के पिता अमरदीप रणौत ने उनकी बेटी का नाम आतंकी हेडली के साथ जोड़ने पर आपत्ति जताई है।
एक टीवी में चैनल में यह दिखाया गया था कि कंगना के संबध अमेरिका में गिरफ्तार आतंकी डेविड कोलमैन हेडली से हैं। अमरदीप ने कहा कि कंगना के परदादा सरजूसिंह ठाकुर जाहू से सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के बीआरओ थे। उन्होंने कहा कि मुंबई में हजारों लोग कंगना से मिलने आते हैं। निर्माता निर्देशक महेश भट्ट की फिल्मों में काम करना कोई गुनाह नहीं है। उन्होंने कहा कि कंगना रात-दिन शूटिंग में व्यस्त रहती है। आतंकियों से उसका रिश्ता जोड़ना शर्मनाक है। चैनल पर कानूनी कार्रवाई के लिए उन्होंने वकील से बात कर ली है।










