Thursday, Nov 19th, 2009, 12:47 am [IST]  

danik bhaskarखली लश्कर के निशाने पर

Bhaskar News

khaliधर्मशाला. डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. चैंपियन रह चुके द ग्रेट खली दलीप सिंह राणा आतंकी संगठन लश्कर- ए- तैय्यबा के निशाने पर हैं। प्रदेश पुलिस के डीआईजी (इंटेलीजेंस) एन. वेणुगोपाल ने बताया कि उन्हें खुफिया एजेंसियों के माध्यम से यह सूचना मिली है। इसके बाद से खली की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।



खली बुधवार को शिमला से हमीरपुर और फिर ज्वाली पहुंचे। इस रूट पर पुलिस और सीआईडी के जवान मुस्तैद नजर आए। कांगड़ा दौरे में सीआईडी के जवान सिविल ड्रेस में खली के साथ थे। कांगड़ा से ज्वाली जाते समय विभिन्न स्थानों पर लोगों ने खली का स्वागत किया।



प्रशंसकों से हाथ मिलाकर खली ने उनके सवालों के जवाब भी दिए। एसएसपी कांगड़ा डॉ. अतुल फुलझेले ने बताया कि खली की सुरक्षा के लिए रिजर्व बटालियन से विशेष जवान बुलाए गए हैं। प्रशंसकों की खली से मिलने की परिधि तय की गई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: