Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Thursday, Nov 19th, 2009, 1:26 am [IST]  

danik bhaskarमौसम में बदलाव से ट्रेनें हुईं लेट

Bhaskar Correspondent

फरीदाबाद. मौसम के बदलाव से लगातार ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी-ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली अधिकतर ट्रेनें लेट रहीं। सुबह के सत्र में अंबाला कैंट जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस दो घंटे ३क् मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची।



जनता एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से चल रही है तो केरला भी आधे घंटे देरी से पहुंची। महाकौशल एक्सप्रेस पांच घंटे 30 मिनट देरी से ओल्ड स्टेशन पर पहुंची। उत्कल भी अपने निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से आई। वहीं तूफान भी दो घंटे देरी से चल रही है।



बेहाल हुए यात्री



ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली अधिकतर ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण दूरदराज के यात्री स्टेशन पर भटकते रहे। वेटिंग रूम में ताला जड़े होने के कारण यात्री प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर ट्रेन का इंतजार करते रहे। वहीं स्टेशन के आसपास के यात्री ट्रेनों के लेट होने से अपने घर लौट गए। जबकि दूर से आए यात्री तो इंतजार करते रहे। इस कारण स्टेशन पर दोपहर तक भीड़ थी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: