Thursday, Nov 19th, 2009, 2:02 am [IST]  

danik bhaskarमिस्टर की मदद से मिसेज पहुंची आगे

भास्कर न्यूज

missचंडीगढ़. पत्नी आगे बढ़े और पति को खुशी न हो यह बाते तो पुरानी हो चुकी है। आज का जमाना तो ऐसा है कि पति अपनी पत्नी को आगे बढ़ने में पूरी मदद करते हैं। ऐसे ही एक पति हैं डॉ. मनपाल नरूला जिनकी पत्नी डॉ. नीतू नरूला मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट के फाइनल में पहुंच चुकी हैं।



शहर के डॉ. नरूला पत्नी कीइस कामयाबी से बहुत खुश हैं और मानते हैं कि अगर पार्टनर में प्रतिभा है तो उसे सामने लाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। नीतू नरूला रेडियॉलोजिस्ट हैं और अपनी प्रतिभा के बलबूते पर इस साल के मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट के फाइनलिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं। फिलहाल ने मुंबई में हैं और एक महीने तक इस कॉन्टेस्ट के लिए वहीं रहेंगी।



इस बीच डॉ. नरूला अपने सात वर्षीय बेटे के साथ समय बिता रहे हैं। डॉ. नरूला ने बताया कि इस कॉन्टेस्ट से पहले नीतू मिस मेय क्वीन का खिताब भी जीत चुकी हैं। लेकिन मिसेज इंडिया एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है। फाइनल कंटेस्टेंट में भी अपनी जगह बनाने के लिए नीतू को सेमीफाइनल में 250 प्रतिभागियों से कंपीट करना था। इस बात की खुशी है कि नीतू की प्रतिभा ने उसे फाइनलिस्ट में जगह दे दी है। डॉ. नरूला कहते हैं कि नीतू की सबसे खास बात है कि वह रीयल पर्सन है, उनमें कुछ बनावटी नहीं है, वह एक अच्छी सालसा डांसर हैं, इंटेलिजेंट हैं और खूबसूरत भी हैं।



वह एक अच्छी पत्नी, बहू और मां तो हैं ही अब अच्छी कंटेस्टेंट बनकर भी दिखाएंगी। उनके मीठे बोल ही उन्हें आगे लेकर जाएंगे। हमेशा से तो मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट कुछ दिनों में ही खत्म हो जाता था, लेकिन पहली बार मिसेज इंडिया एक अलग रूप में नजर आएगा जहां सभी फाइनलिस्ट को एक ही छत के नीचे रहना है और हर समस्या का सामना खुद ही करना है। यह शो एनडीटीवी इमेजिन पर रविवार सायं 8 बजे प्रसारित होता है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: