Thursday, Nov 19th, 2009, 2:23 am [IST]  

danik bhaskarअंपायरिंग की शतकीय पारी

भास्कर न्यूज

ampairचंडीगढ़. इंटरनेशनल हॉकी में 100 मैच पूरे करने वाले भारत के हॉकी अंपायर सतिंदर शर्मा को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने बुधवार को सम्मानित किया। चंडीगढ़ निवासी शर्मा ने हाल ही में न्यूजीलैंड में हुए वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के दौरान अपना सौंवा मैच पूरा किया था। यह टूर्नामेंट 7 से 15 नवंबर तक आयोजित किया गया था।



शर्मा भारत के एक मात्र ऐसे अंपायर हैं जो विश्व हॉकी के एलीट अंपायर्स की लिस्ट में शामिल हैं। एसबीआई की पीयू ब्रांच में कार्यरत शर्मा ने वर्ष 2000 में इंटरेशनल हॉकी अंपायरिंग में कदम रखा था। विश्व हॉकी के हर बड़े टूर्नामेंट में शर्मा ने अंपायरिंग की है। इनमें 2 ओलंपिक और 2 वर्ल्ड कप भी शामिल हैं। शर्मा ने कहा कि इन 9 वर्षो में अंपायरिंग का सफर काफी शानदार रहा। एक भारतीय होने के नाते यह गोल्डन व्हिसल मिलना मेरे लिए गर्व की बात है।



उन्होंने बताया कि अंपायरिंग एक चुनौती भरा काम है और जब सब कुछ आप के निर्णय पर टिका हो तो यह और भी ज्यादा टफ हो जाता है। खिलाड़ी कई बार निर्णय से खुश नहीं होते जबकि आप अपनी जगह सही होते हैं। उल्लेखनीय है कि जब हॉकी में थर्ड अंपायर की शुरूआत हुई थी तो सतिंदर शर्मा ने फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी के इस कदम की सराहना की थी। 2008 के बीजिंग ओलंपिक में अपायंरिग कर चुके सतिंदर का मानना है कि तकनीक के प्रयोग से हमेशा फायदा ही होता है।



एसबीआई ऑफीसर्स एसोसिएशन के महासचिव विजय मगन और उप महासचिव एचएस सग्गू ने कहा कि शर्मा की उपलब्धि से हम गर्व महसूस कर रहे हैं।समारोह में पूर्व हॉकी कोच नरेंद्र सोढ़ी, चंडीगढ़ हॉकी एसोसिएशन के सचिव वाईपी वोहरा और कुक्कु वालिया को भी सम्मानित किया गया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: