Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Thursday, Nov 19th, 2009, 2:42 am [IST]  

danik bhaskarपुलिस ने एक ही दिन में खंगाल डाले 681 वाहन

Bhaskar Correspondent

अम्बाला सिटी. जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध पर शिकंजा कसने के लिए एसपी ने कमर कस ली है। सभी थाना प्रभारियों को दो पहिया वाहनों की बेहतर ढंग से चेकिंग और उन पर सवार युवकों से सख्त पूछताछ के आदेश दिए हैं। इस दौरान यदि कोई थाना प्रभारी ड्यूटी में कोताही बरतेगा तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी जारी किए गए हैं।



एसपी के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात पुलिस ने लगभग 681 दोपहिया वाहन चैक किए। जिन पर सवार युवकों से गहन पूछताछ की। साथ ही उनकी तलाशी भी ली। बताया जाता है कि इस दौरान दोपहिया वाहनों के कागजात पूरे न होने पर अलग-अलग थाना प्रभारियों ने 66 वाहनों के चालान काटे जबकि चार वाहनों को इंपाउड कर दिया।



बुधवार को भी कई वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस ने इस संबंध में कई क्षेत्रों पर नाकाबंदी भी की है। जिनके नजदीक से गुजरने वाले संदिग्ध लोगों व युवकों से गहन पूछताछ की जा रही है। आदेशों के मुताबिक यदि इस दौरान कोई व्यक्ति पुलिस से बुराबर्ताव या फिर चेकिंग कराने से मना करता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



बता दें कि पिछले कुछ महीनों से जिले में अपराध का स्तर लगातार बढ़ा है। जिसमें लूटपाट, हत्या सहित कई संगीन अपराध शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि इनमें से ज्यादातर वारदातों को नौजवान युवकों द्वारा अंजाम दिया गया है। जोकि हल्की उम्र में किसी न किसी वारदात को अंजाम दे देते हैं। कुछ दिनों से क्षेत्र में अपराधी किस्म के युवक भी डेरा डाले हुए हैं। जिनकी धरपकड़ के लिए एसपी ने ठोस कदम उठाया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: