Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Thursday, Nov 19th, 2009, 2:19 pm [IST]  

danik bhaskarपहले पीटा, फिर लूट ली आबरू

Bhaskar Correspondent

अम्बाला सिटी. सिटी के हीरा नगर में पहले एक युवक जबरन घर में दाखिल हुआ। फिर उसने वहां मौजूद महिला से मारपीट के बाद दुष्कर्म किया। बाद में युवक महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। अब थाना सदर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

असल में पुलिस ने यह मामला कोर्ट के आदेशों पर दर्ज किया है। पीड़िता अनीता का आरोप है कि बीती छह सितंबर को उसका पति नरेंद्र काम पर गया हुआ था और वह घर पर अकेली थी। कुछ देर बाद उनके घर में एक युवक जबरन दाखिल हुआ। जिसने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

जब उसने युवक को हटाने का प्रयास किया तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। फिर बाद में युवक उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार उसके साथ मारपीट व दुष्कर्म करने वाला युवक मच्छौड़ा निवासी रणजीत है। जिसे वह अच्छी तरह पहचानती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: