Thursday, Nov 19th, 2009, 2:49 am [IST]  

danik bhaskarअमरिंदर पर आरोप लगाने वाली गायब

सुखबीर सिंह बाजवा

amritsarचंडीगढ़. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बलात्कार का आरोप लगाने के बाद लुधियाना की रणजीत कौर गायब हो गई है। पुलिस और खुफिया एजेंसी के अधिकारी उसे ढूंढ़ने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमरिंदर सिंह पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला के बयान दर्ज करने के लिए लुधियाना के कई स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है।



उधर, उक्त महिला का साथ दे रहे शमशेर सिंह जंगेड़ा का कहना है कि अमरिंदर सिंह पर बलात्कार का आरोप लगाने के बाद रणजीत कौर के लिए खतरा बढ़ गया है, इसलिए सिक्योरिटी न मिलने के कारण वह किसी गुप्त स्थान पर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब यह महिला मीडिया के समक्ष पेश होकर बलात्कार का आरोप लगा सकती है तो उसे पुलिस के समक्ष पेश होकर बयान दर्ज कराने में क्या दिक्कत है। अधिकारी मानते हैं कि जब तक महिला बयान दर्ज नहीं कराती, तब तक जांच शुरू करना असंभव है। रणजीत कौर ने हलफनामे में शिमलापुरी स्थित घर का जो पता दिया गया है वहां भी उसके रहने का कोई प्रमाण नहीं मिला है।



सुरक्षा मिलने के बाद खोलेगी कई राज



शमशेर सिंह जंगेड़ा ने फोन पर बताया कि रणजीत कौर को सुरक्षा मिलने के बाद वह अमरिंदर सिंह के कई राज खोलेंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें और रणजीत कौर को वीरवार या शुक्रवार को पंजाब—हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सुरक्षा की मांग की जाएगी। हलफनामे में पूरा पता न देने का कारण भी सुरक्षा मुहैया न कराना ही है। इस संबंध में वे वीरवार को लुधियाना में ही मीडिया से बातचीत करेंगे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: