बस क्यू शेल्टर में घुसी कार
करनाल. प्रेम नगर में मंगलवार को एक कार बस क्यू शेल्टर में घुस गई। हालांकि इससे कार में सवार लोगों को मामूली चोट आई, लेकिन इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि बस क्यू शेल्टर सड़क के ऊपर स्थापित है, इससे आए दिन दुर्घटनाएं होतीं हैं।
उन्होंने प्रशासन से इस बस क्यू शेल्टर को हटाने की मांग की। मोहल्लावासी पालाराम, बाबू राम, महेंद्र, राम कुमार, शीशपाल, ईलम सिंह, सूरज प्रकाश, अनंतराम, सुमित, अभय, रोशनलाल, चिमनलाल, परवीन, पूरणचंद व सुभाष ने बताया कि प्रेम नगर में बना यह बस क्यू शेल्टर सड़क के ऊपर स्थापित है।
मंगलवार देर रात को कार में चार लोग कैथल पुल की तरफ से सीतामाई की ओर जा रहे थे कि सड़क किनारे बने इस क्यू शेल्टर में उनकी कार घुस गई। इससे कार को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि शेल्टर को लेकर वे रोडवेज जीएम, सांसद व डीसी से गुहार लगा चुके हैं लेकिन इस समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।










