किशोर शिक्षा पर स्कूलों में वर्कशाप
लुधियाना. किशोर शिक्षा कार्यक्रम को धार्मिक और राजनैतिक लोगों का सहयोग मिल रहा है। किशोर शिक्षा कार्यक्रम ने जोर पकड़ दिया है। अब जिले भर के स्कूलों ने माहिरों को बुलाकर स्कूल में वर्कशाप लगानी शुरू कर दी हैं। सरकारी कन्या हाई स्कूल माधोपुरी में प्रिंसिपल लीला रानी की अध्यक्षता में वर्कशाप आयोजित की गई।
जिसमें सीएमसी के डाक्टर मदनलाल ने बच्चों को किशोर शिक्षा के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डाक्टर ने बताया कि छात्रों को किशोर शिक्षा की बारीकियों को समझना जरुरी है। वहीं मल्टीपरपज स्कूल में भी किशोर शिक्षा पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को किशोर शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रिंसिपल एचके मायर ने कहा कि किशोर शिक्षा जरुरी है।
इस अवसर पर शिव राम सरोह व पीटीए के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई की गई। जिसमें गुरमीत लाल ने पहला, सिमरनजीत सिंह ने दूसरा और रोशन लाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। यहां भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।










