Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Thursday, Nov 19th, 2009, 4:04 am [IST]  

danik bhaskarशेरपुर एंट्री प्वाइंट चौड़ा करेगा निगम

भास्कर न्यूज

लुधियाना. नेशनल हाईवे को सिक्स लेन बनाने के प्रोजेक्ट के तहत शेरपुर से निकलने वाले बाईपास पर निर्माण के दैरान ट्रैफिक प्रभावित होगा। इससे शेरपुर से ढोलेवाल के रास्ते निकलते पुराने जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते नगर निगम ने इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। शेरपुर पर बने एंट्री प्वाइंट को निगम इस मकसद से चौड़ा करेगा, ताकि ट्रैफिक में बाधा न बन सके।



मौजूदा समय में भी ट्रैफिक में बाधा पैदा हो रही है। चौक पर बने एंट्री प्वाइंट को चौड़ा करने को लेकर पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट बोर्ड के एमडी डा. एसएस संधू की मीटिंग में भी मामल उठा था। निगम कमिश्नर अजॉय कुमार सिन्हा के मुताबिक समूची पुरानी जीटी रोड को ट्रैफिक के लिहजा से खुला किया जाएगा।



शहर के भीतर भी इसी रोड पर अतिक्रमण व अवैध कब्जों को दूर किया जाएगा। यह काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। यहां बता दें कि पुरानी जीटी रोड पर रेलवे स्टेशन के सामने बने सेंट्रल फायर स्टेशन की चारदीवारी को हटाने का फैसला निगम पहले ही कर चुका है। लक्ष्मी सिनेमा की ओर जाने वाले ट्रैफिक के लिए यह चारदीवारी फिलहाल बाधा पैदा कर रही है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: