Thursday, Nov 19th, 2009, 5:11 am [IST]  

danik bhaskarमोबाइल टावर लगाने का झांसा, ढाई हजार ठगे

भास्कर न्यूज

अलवर. शहर में आजकल मोबाइल टावर लगाने के लिए लोगों को मोटी रकम का लालच देकर ठगी का गोरखधंधा चल रहा है। शहर के एक व्यापारी को टावर की जगह चिह्न्ति होते ही छह लाख रुपए हाथों-हाथ देने का झांसा देकर अज्ञात लोगों ने ढाई हजार रुपए बैंक खाते में जमा करा लिए। पैसा आने के बाद उसने मोबाइल ऑफ कर दिया।



तेज मंडी के समीप मोदी ऑटो ग्लास के मालिक दिलीप मोदी ने बताया कि 12 नवम्बर को समाचार पत्र में मोबाइल टावर की जगह के लिए विज्ञापन छपा। विज्ञापन में एयरबेस व एयरटेल मोबाइल कंपनी के टावर लगाने की जगह की मांग की गई। यह भी बताया गया कि जगह पसंद आने के बाद जमीन मालिक को छह लाख रुपए हाथों-हाथ दे दिए जाएंगे तथा २५ हजार रुपए मासिक किराया मिलेगा।



एग्रीमेंट भी 15 साल के लिए होगा। विज्ञापन में छपे मोबाइल नम्बर पर दिलीप मोदी ने फोन कर बातचीत की। बातचीत करने वाले ने बताया कि टावर के लिए जगह देने से पहले कंपनी में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के उन्हें ढाई हजार रुपए आईसीआईसीआई बैंक में सुनीता के बैंक अकाउंट में जमा कराने होंगे। पैसे जमा होने के बाद दिल्ली से एक सर्वे टीम अलवर आएगी और जगह देखेगी।



जगह पसंद नहीं आई तो उसका रजिस्ट्रेशन शुल्क वापस कर दिया जाएगा। 13 नवम्बर को दिलीप मोदी ने ढाई हजार रुपए महिला के बैंक अकाउंट में जमा करा दिए। तीन-चार दिन तक कोई जवाब नहीं मिला तो मंगलवार को उन्होंने टावर की बात करने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर संपर्क किया। कुछ देर बात करने के बाद उसने मोबाइल ऑफ कर दिया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: