Thursday, Nov 19th, 2009, 5:20 am [IST]  

danik bhaskarपाइप लाइन में आग की रिहर्सल

भास्कर न्यूज

अलवर. अलवर-बहरोड़ सड़क पर नंगला रूंध के पास हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की मुंद्रा-दिल्ली पाइप लाइन में आग लगने के दौरान आपदा प्रबंधन की बुधवार को रिहर्सल की गई। रिहर्सल के दौरान आग की सूचना मिलते ही अधिकारी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम द्वारा मुंद्रा से बहादुरगढ़ तक एक हजार 54 किलोमीटर लंबी पेट्रोल, डीजल एवं केरोसिन सप्लाई लाइन बिछाई गई है।



आपदा प्रबंधन के लिए जनता को जागरूक करने की जरूरत : इस दौरान जिला कलक्टर कुंजीलाल मीणा ने कहा कि इस तरह के आपदा प्रबंधन अभ्यास प्रदर्शन कर जनता की जान-माल की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें जागरूक करने की भी आवश्यकता है। इस तरह के अभ्यास प्रदर्शन करने से आम जनता में भय दूर होगा तथा आपदा के समय वह कम्पनी व प्रशासन की मदद कर पाएंगे।



उन्होंने कम्पनी के अधिकारियों को अन्य स्थानों पर भी इस तरह के प्रदर्शन करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिला प्रशासन इसमें पूरा सहयोग करेगा। जिला कलक्टर ने इस मौके पर आमजन से आपदा प्रबंधन के उपायों की भी जानकारी ली। अनेक लोगों ने बताया कि मिट्टी से आग पर काबू पाया जा सकता हैं।



जिला कलेक्टर ने कम्पनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक आठ किलोमीटर पर कम्पनी के अधिकारी व अन्य महत्वपूर्ण लोगों के फोन नंबर अंकित करें जिससे आम जनता आपदा के समय दूरभाष पर सूचना दे सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभ्यास वर्ष में एक बार जरूर किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचने वाले अधिकारियों का समय आवश्यक रूप से नोट करें। इस अवसर पर कम्पनी के अधिकारी मौजूद थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: