Thursday, Nov 19th, 2009, 5:35 am [IST]  

danik bhaskarबस बात की और 50 हजार गायब!

Bhaskar News

जबलपुर. थोड़ी-सी असावधानी कितनी महंगी पड़ सकती है, इसका एक और उदाहरण दोपहर में पंजाब नेशनल बैंक की सुपर मार्केट स्थित शाखा में सामने आया। यहां दो चालबाज युवकों ने पलक झपकते चांदामेटा, परासिया निवासी विनोद सूर्यवंशी के बैग से 50 हजार रुपए पार कर दिए।



पुलिस के अनुसार छिंदवाड़ा के चांदामेटा निवासी 24 वर्षीय विनोद सूर्यवंशी परासिया में ही शराब ठेकेदार तेजबहादुर के यहां सेल्समैन हैं। वह करमेता स्थित शराब डिपो से शराब की खरीदी के संबंध में यहां आया है। घटना में हुआ यह कि विनोद सूर्यवंशी दोपहर लगभग सवा 2 बजे अपने परसवाड़ा निवासी दोस्त राजेश वैष्णव के साथ साढ़े तीन लाख रुपए का बैंक ड्रॉफ्ट बनवाने पंजाब नेशनल बैंक की सुपर मार्केट स्थित ब्रांच पहुंचा।



वहां रुपयों भरा बैग रखकर वह चालान फार्म भरने लगा। उसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे उन्होंने विनोद को नए नोट ऊपर की तरफ रखकर देने की सलाह दी, इससे विनोद का ध्यान भंग हुआ। थोड़ी देर बाद विनोद की नजर बैग पर पड़ी तो उसमें रखीं सौ-सौ की पांच गड्डियां गायब थीं।



वे दोनों युवक भी कहीं नजर नहीं आए। इस खबर से बैंक में गहमागहमी का माहौल बन गया। सूचना पर लार्डगंज थाना प्रभारी हरिओम शर्मा और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के रहने वाले यासीन पठान नामक एक संदिग्ध युवक को हिरासत में भी लिया है, उससे पूछताछ जारी है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: