Thursday, Nov 19th, 2009, 6:06 am [IST]  

danik bhaskarहत्या के आरोपी का रिमांड बढ़ा

भास्कर न्यूज

पाली. बेवफाई के संदेह में अपनी प्रेमिका की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए रोहट के समीप एक खेत में उसका शव जलाने के आरोपी इदरीश उर्फ बाबू खान कुरैशी पुत्र रमझु खान निवासी रोहट को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 21 नवंबर तक के रिमांड पर फिर से पुलिस को सौंपा गया है। उससे पूछताछ कर घटना में इस्तेमाल बाइक, लाठी व मोबाइल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।



रिमांड के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतका के रात ढाबे पर बिताने के बाद वह महिला को रोहट के समीप एक खेत पर ले गया था। वहां मौका देख आरोपी ने लाठी से उस पर वार किए, जिससे वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद में उसकी मौत हो गई थी। इस पर सबूत मिटाने के लिए उसने आसपास से लकड़िया लाकर शव पर डाल दी और उसमें आग लगा दी।



रिमांड अवधि के दौरान आरोपी को ले जाकर घटना स्थल की तस्दीक कराई जाएगी। घटना से दो दिन पहले महिला ने उसे मोबाइल किया था। उस मोबाइल की बरामदगी के लिए भी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में यह बात जाहिर हो गई कि आरोपी के लंबे समय से मृतका वचनी (37) से अवैध रिश्ते थे।



उसे संदेह था कि महिला के और लोगों से भी ताल्लुकात थे। इस बात को लेकर दोनों में कई बार कहासुनी भी हुई थी। नाराज होकर आरोपी ने महिला की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए उसका शव जला दिया। उसके बाद वह अपने ससुराल भोपालगढ़ चला गया था, जिसे सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लाया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: