Thursday, Nov 19th, 2009, 6:06 am [IST]  

danik bhaskarसोयाबीन के भाव में आने लगा उछाल

Bhaskar News

उज्जैन. दिनोंदिन सोयाबीन के भाव में उछाल आ रहा है। बुधवार को कृषि उपज मंडी में सोयाबीन रिकॉर्डतोड़ भाव २७क्क् रुपए और जनरल सोयाबीन २३क्क् रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका। वर्षो बाद सोयाबीन के भाव में भारी तेजी का माहौल बना है।



किसान इतने अधिक भाव पर भी इसे कम मात्रा में बेच रहे हैं। मंडी नीलामी में प्लांटों की कमजोर खरीदी के साथ मोटर बिल्टी व्यापार भी कम हो गया। बुधवार को मंडी में २ करोड़ रुपए से अधिक का सोयाबीन किसानों ने बेचा। सोयाबीन प्लांट को वर्तमान के भाव महंगे साबित हो रहे हैं।



किसानों को तीन से साढ़े तीन हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव मिलने की आस है। मंडी में अभी तक किसान आठ लाख बोरी सोयाबीन बेच चुके हैं। वायदा बाजार में प्रतिदिन सोयाबीन के भाव तेज होने का फायदा भी मंडी में उपज बेचने वाले किसानों को मिल रहा है।



उज्जैन मंडी में प्रतिवर्ष किसान स्टॉक की खरीदी करते हैं लेकिन इस वर्ष भाव अधिक होने से इस प्रकार की खरीदी जाम ही रही। व्यापारियों के मुताबिक विदेशी बाजार में आ रही तेजी से ही भाव बढ़ते जा रहे हैं। मल्टीनेशनल कंपनी की ऊंचे भाव पर खरीदी से तेजी को बल मिल रहा है।




अभी और बढ़ने चाहिए भाव
ञ्चअधिक खर्च वाली सोयाबीन की खेती मानी जाती है। उपज के भाव में आ रही तेजी से किसानों में खुशी है। भाव अभी और बढ़ने चाहिए।
हाकमसिंह आंजना, उपाध्यक्ष कृषि उपज मंडी



ञ्चविदेशों में इस वर्ष सोयाबीन के भाव अधिक हैं। तेजी मंदी की स्थिति विदेशी बाजार पर निर्भर करती है।
रामगोपाल अग्रवाल, अध्यक्ष अनाज तिलहन व्यवसायी संघ

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: